Poha Dhokla Recipe In Hindi

Poha Dhokla Recipe In Hindi: नाश्ते में पोहा का आनंद तो हम सभी लेते ही हैं, लेकिन क्या आपने कभी पोहे से बने ढोकले का स्वाद चखा है? जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, सूजी और बेसन के पारंपरिक ढोकले से हटकर, पोहे का ढोकला एक नया और दिलचस्प नाश्ता विकल्प है। यह न केवल बनाने में आसान है, बल्कि स्वाद और सेहत का भी खज़ाना है।

पोहा ढोकला अपने अनोखे स्वाद से आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। सूजी के ढोकले या बेसन के ढोकले की तरह इसमें वह भारीपन नहीं महसूस होगा, बल्कि पोहे का हल्कापन और फूला हुआ स्वरूप इसे बिल्कुल अलग बनाता है। वहीं दही और मसालों का तड़का इसे स्वादिष्ट और खुशबूदार बनाता है। पोहा ढोकला नाश्ते या फिर शाम के नाश्ते के लिए एकदम सही विकल्प है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है, जो आपको सुबह से शाम तक ऊर्जावान बनाए रखती है।

अगली बार जब आप सोचें कि नाश्ते में क्या बनाया जाए, तो पोहा ढोकला को जरूर आजमाएं। यह बनाने में आसान है और आपके रसोईघर में मौजूद चीजों से ही तैयार हो जाता है। तो देर किस बात की, अपनी रसोई में एक नया स्वाद लाएं और पोहा ढोकला का लुत्फ उठाएं।

Poha Dhokla Recipe In Hindi

पोहा ढोकला (Poha Dhokla recipe in Hindi)

सामग्री

  1. 1 कप जाड़ा पोहा
  2. 1 कप सूजी
  3. 2 कप दही
  4. 1 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट
  5. 1 टी स्पून चीनी
  6. 1 टी स्पून नमक
  7. आवश्यकतानुसार पानी
  8. 1 टी स्पून ईनोफ्रूट नमक
  9. तड़का के लिए –
  10. 1 टेबल स्पून तेल
  11. 1 टी स्पून राई
  12. 6-7 करी पत्ते
  13. गर्निश के लिए –
  14. आवश्यकतानुसार हरी धनिया की पत्तियाँ

पोहा इडली बनाने की विधि:

1. सबसे पहले पोहे को साफ पानी से 23 बार धोकर पोहा को पानी में 10 मिनट के लिए भिगो कर रख दें।

2. 10 मिनट के बाद पोहा को छान कर और मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें और पेस्ट को एक बाउल में वकालत लें।

3. अब इसके बाद पोहे के पेस्ट में सूजी, स्वादानुसार नमक और फेटी हुई दही मिलाकर अच्छे से मिलाएं और अगर बैटर टाइट हो तो उसमें पानी मिला कर 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें।

4. 20 मिनट के बाद बैटर में चुटकी भर बेकिंग सोडा डालकर एक ही दिशा में अच्छे से फेंटे।

5. आप जिस भी बर्तन जैसे कढाई, कुकर या भिगोने में ढोकले को बनाना चाहते हैं उसमें 2 गिलास पानी डाल कर गर्म करने के लिए रख दें और इसमें स्टैंड या कोई कटोरी रख दें जिसके ऊपर उस थाली को रख सकें जिसमें पोहे से बने ढोकले का घोल रखा है।

6. अब थली में घी या तेल से ग्रीस करें और उसमें बैटर को डालें और उस बर्तन में सावधानी से रख कर ढक कर रख दें।

7. अब ढोकले के मिश्रण को मीडियम गैस फ्लेम पर 20 मिनट तक पकने दें, 20 मिनट बाद आप किसी टूथपिक की सहायता से ढोकले को चेक करें अगर टूथपिक चिपकता है तो यह नहीं पका है और अगर यह साफ-साफ निकलता है तो यह ढोकला पक कर तैयार है। इसे ठंडा होने दें और फिर अपनी मनपसंद आकार में कटिंग करें।