Shri Ram Mandir Unique Gift : रामलला को मिले अनोखे उपहार

Shri Ram Mandir Unique Gift : प्रभु श्री राम का जन्म आज से लगभग 8,80,100 वर्ष पूर्व भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगरी में हुआ था , 16वीं शताब्दी में बाबर ने प्रभु श्री राम के मंदिर को खंडित कर बाबरी मस्जिद का निर्माण करवाया था | 2019 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यह निर्णय लिया गया कि यह भूमि हिंदुओं की है जिस पर भी अपने श्री राम का मंदिर बनवा सकते हैं, और बदले में मस्जिद के निर्माण के लिए उन्हें अलग से जमीनी हिस्सा दिया जाएगा | प्रभु श्री राम के मंदिर का निर्माण पूजन 5 अगस्त 2020 में किया गया और 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई | इस प्राण प्रतिष्ठा से लेकर वर्तमान समय तक प्रभु श्री राम के भक्तों ने दिल खोलकर दान किया, जिसमें से कुछ अद्भुत उपहार के बारे में हम आज इस लेख में जानेंगे |

रामलला हो गये अरबपति, इन लोगों ने इतना दिया दान.

प्रभु श्री राम को 5 वर्ष की बाल अवस्था में दर्शाया गया है, जिनके समक्ष चांदी के बने झुनझुने, हाथी, घोड़ा, ऊँट, खिलौना गाड़ी और एक घूमता हुआ चरखा आदि रखे गए हैं ।रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से लेकर वर्तमान समय तक कुछ बिजनेसमैन और बड़ी हस्तियों ने इतना दान दे चुके हैं , की प्रभु श्री राम के मंदिर में अरब रुपए का धन एकत्र हो चुका है, तो आईए जानते हैं किन-किन लोगों ने कितना दान दिया है.

Shri Ram Mandir Unique Gift

प्रभु श्री राम मंदिर को 101 किलोग्राम सोना किया भेंट :-

भारत के सबसे सफल निवेशक और हीरा व्यापारी दिलीपकुमार लाखी कि नेटवर्क 1,485.02 करोड़ रुपए हैं | जिन्होंने प्रभु श्री राम मंदिर के ट्रस्ट के लिए 101 किलोग्राम सोना देकर सबसे बड़ा दान दिया है | वर्तमान समय में सोने की कीमत 68000 प्रति 10 ग्राम है, अगर 101 किलोग्राम का मूल्य जाकर जाए तो 68 करोड़ से ऊपर माना जा सकता है |

गुरु मुरारी बापू :-

अगर दूसरे नंबर पर सबसे बड़े दान देने वाले व्यक्ति में नाम लिया जाए तो गुरु मुरारी बापू जी हैं, जो कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु हैं | गुरु मुरारी बापू जी ने 11.3 करोड रुपए का दान दिया है, और उनके विदेश में बैठे अनुयायियों ने लगभग 8 करोड रुपए का दान दिया है |

गोविंद भाई ढोलकिया :-

गोविंद भाई ढोलकिया गुजरात के एक प्रसिद्ध हीरा व्यापारी हैं, जिन्होंने प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण हेतु 11 करोड रुपए का दान दिया है |

मुकेश अंबानी :-

रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी के परिवार के द्वारा प्रभु श्री राम के मंदिर दान हेतु 2 करोड़ 51 लाख रुपए का दान किया गया है |

गौतम गंभीर :-

प्रसिद्ध क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने एक करोड रुपए का दान दिया है

पवन कल्याण :-

साउथ फिल्म स्टार पवन कल्याण ने 30 लाख से अधिक रुपए का भगवान श्री राम के दान दिया है |

मुकेश खन्ना :

प्रसिद्ध बाल कार्यक्रम शक्तिमान बने मुकेश खन्ना के द्वारा एक 1.11 लाख रुपए का दान किया गया है |

कुछ प्रसिद्ध बॉलीवुड स्टार जैसे कि अक्षय कुमार, हेमा मालिनी, छोटे पर्दे के कलाकार गुरप्रीत चौधरी द्वारा गुप्त दान दिया गया है, जिनमें से अनुपम खेर द्वारा भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण हेतु ईटों का दान किया गया है |

रामलला को मिले कुछ अनोखे उपहार 

प्रभु श्री राम के मंदिर हेतु भारत की जनता के द्वारा कुछ ऐसे अनोखे उपहार दिए गए जो किसी आश्चर्य से काम नहीं है,

चरण पादुका:-

रामलला की चरण पादुकाएं 19 जनवरी 2024 को ही अयोध्या पहुंच गई थी , इन चरण पादुकाओं को सोमनाथ मंदिर से लेकर बद्रीनाथ तक के सभी प्रसिद्ध मंदिरों में ले जाया गया था | इन चरण पादुकाओं का निर्माण हैदराबाद के चल्ला श्रीनिवास शास्त्री के द्वारा प्रसिद्ध धातु मूर्तिकार पित्तमपल्ली रामालिंगा के द्वारा करवाया गया था | यह चरण पादुकाओं को 1 किलोग्राम सोना 7 किलोग्राम चांदी और बहुत से बेस कीमती रतन से बनाई हुई हैं, जिनकी लंबाई 12.5 इंच चौड़ाई 505इंच और मोटी 1 इंच की है |

charan paduka
charan paduka
मुकुट:-

भगवान श्री राम के मस्तक पर भेंट स्वरूप समर्पित 51 तोला सोने का मुकुट होगा जिसकी वर्तमान कीमत 40 लाख रुपए के आस-पास बताई जा रही है | इस मुकुट का निर्माण सोने को सैकड़ो बार आग मे तपा कर बने कुंदन से किया गया है | और इस मुकुट को खेकडी के निर्माता रामपाल व सुरेश जी ने लगभग 45 दिन के समय में तैयार किया है |

mukut
mukut
धनुष:- 

अमावा मंदिर के लिए प्रभु श्री राम के धनुष बाण बनने का कार्य दिया गया है , धनुष एवं तीर बनाने में चेन्नई के कुशल कारीगरो की अहम  भूमिका रही है | इस ढाई किलो के धनुष में 23 कैरेट सोने का उपयोग किया गया है , जिसमें लकड़ी के अलावा 700 ग्राम सोने का उपयोग हुआ है | जो 19 जनवरी 2023 को राम मंदिर टेस्ट को सोपा गया |

Donates 2.5 kg Gold Bow & Arrow
Donates 2.5 kg Gold Bow & Arrow
108 फुट लंबी धूप बत्ती :-

गुजरात के बड़ोदरा से 108 फीट लंबी 5 फीट मोटी की अयोध्या भेजी गई | धूपबत्ती का निर्माण करने वाले गुजरात निवासी बिहाभरबाड़ ने बताया कि अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसमें भेंट करने के लिए इस धूपबत्ती का निर्माण किया गया है। इसे तैयार करने में देसी गाय का गोबर, देसी गाय का घी, धूप सामग्री सहित अनेक प्रकार की जड़ी बूटियां का इस्तेमाल किया गया हैं | अगरबत्ती का भार 3610 किलोग्राम है और इसमें ₹500000 की बनाने में लागत लगी है , और इसको बनाने का समय 6 महीने का लगा है | डेढ़ माह तक लगातार 50 किलोमीटर दूर तक इसकी महक रहेगी |

longgest agerwatti
longgest agerwatti
2400 किलोग्राम का घंटा :- 

घुघरु की नगरी एटा के जलेश्वर से 2400 किलोग्राम का घंटा प्रभु श्री राम के मंदिर गया है , यह घंटा अष्टधातु से निर्मित है | और इसको सावित्री ट्रेडर्स के मालिक आदित्य मित्तल और प्रशांत मित्तल के द्वारा दान किया गया है,  इस घंटे की बनवाने की लागत 25 लाख रुपए बताई गई है |

bell
1100 किलो ग्राम का दीपक :-

 बड़ोदरा के एक किसान अरविंद भाई मंगल भाई पटेल ने, राम मंदिर को 1100 किलोग्राम वजन एक विशाल दीपक प्रदान किया है |

biggest
biggest
10 फीट ऊंचा ताला:-

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के निवासी 65 वर्षीय सत्य प्रकाश शर्मा ने श्री राम मंदिर को 10 फीट ऊंचा 6.5 फीट चौड़ा और 400 किलोग्राम भार का ताला समर्पित किया है | इस ताले की चाबी का वजन 30 किलोग्राम है, जिसकी चौड़ाई 4 फिट है | यह तारा छह माह में बनकर तैयार हुआ है |

biggest lock for ram mandir
नौ देशों का समय बताने वाली घड़ी :-

लखनऊ के समृद्धि विक्रेता ने श्री राम मंदिर के लिए एक अनोखी घड़ी भेंट की है , जो घड़ी नौ देशों का समय बताती है | 5 साल की कड़ी मेहनत के बाद यह अनोखी घड़ी तैयार हुई है | विश्व में यह पहले घड़ी है जो 9 देश का समय एक घड़ी बता सकती है |

watch for ram mandir
500 किलोग्राम का नगाड़ा :-

500 किलोग्राम का नगाड़ा अहमदाबाद के गुजरात से भेंट स्वरूप प्रदान किया गया है, इस गड़े का निर्माण लोहा पीतल और सोने चांदी के पानी की परत से किया है |

nagada for ram mandir
5000 हीरो का हार :-

सूरत से राम मंदिर थीम पर डायमंड का हार बनाया गया है, जिसमें 5000 अमेरिकी हीरो का इस्तेमाल किया गया है | और इसमें दो किलोग्राम चांदी का भी उपयोग किया गया है, इस हार को 40 कारीगरों ने 35 दिन में तैयार किया है |

diamond necklace
diamond necklace